Current affairs of Green House Gas and INDIAN gov target 2025
Current Affairs in Hindi
✅ ग्रीनहाउस गैस
ग्रीन हाउस गैसें किसी ग्रह के वातावरण एवं जलवायु में परिवर्तन करती हैं, परिणामस्वरुप उस ग्रह का तापमान बढ़ जाता है। सामान्यतः इसे वैश्विक तापन (Global Warming) का कारण माना जाता है।
कार्बन डाई आक्साइड, नाइट्रस आक्साइड, मीथेन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, वाष्प, ओज़ोन आदि प्रमुख ग्रीनहाउस गैसें हैं।
👉क्लिंकर (Clinker)- पोर्टलैंड सीमेंट के उत्पादन में चूना पत्थर और एल्युमिनो सिलिकेट सामग्री द्वारा निर्मित कंकडों का इस्तेमाल लिया जाता है जिसे क्लिंकर (Clinker) कहते हैं।
👉फ्लाई-ऐश (fly-Ash)- तापीय बिजली संयंत्रों में कोयले के जलने से उप-उत्पाद के रूप में बारीक पाउडर प्राप्त होता है जिसे फ्लाई ऐश कहते हैं।
✅ भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक देश से तपेदिक (Tuberculosis-TB) के उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय रणनीतिक योजना तैयार की है।
मार्च 2018 में प्रधानमंत्री ने टीबी मुक्त भारत अभियान लॉन्च किया था।
इसके तहत TB उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय रणनीतिक योजना की गतिविधियों को मिशन मोड में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया था।
राष्ट्रीय रणनीतिक योजना के लिये अगले तीन साल के लिये 12 हज़ार करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक मरीज़ को गुणवत्ता संपन्न रोग निदान, उपचार और अन्य सभी प्रकार की सहायता मिल सके।
राष्ट्रीय रणनीतिक योजना का उद्देश्य विविध दृष्टिकोण अपनाकर TB के सभी रोगियों का पता लगाना है।
👉 भारत में सालाना 27.4 लाख अनुमानित TB के मामले सामने आते हैं, जो निरपेक्ष संख्या के मामले में सबसे अधिक हैं। विश्वभर से TB को समाप्त करने की तय समय-सीमा वर्ष 2030 रखी गई है।
✅ नासा (NASA) के ट्रांज़िटिंग एक्ज़ोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (Transiting Exoplanet Survey Satellite- TESS) ने हाल ही में तीन नए ग्रहों की खोज की है। इनमें से एक ग्रह नासा द्वारा खोजा गया अब तक का सबसे छोटा ग्रह है जिसे L 98-59b नाम दिया गया है।
✔️प्रमुख बिंदु
कम तापमान वाले एक नज़दीकी तारे की परिक्रमा करने वाला L 98-59b ग्रह आकार में मंगल से बड़ा किंतु पृथ्वी छोटा है। L 98-59b के अलावा, दो अन्य ग्रह भी उसी तारे की परिक्रमा करते हैं।
तीनों ग्रहों के आकार तो ज्ञात हैं किंतु इन पर वायुमंडल की उपस्थिति का पता लगाने हेतु अध्ययन की आवश्यकता होगी जिसके लिये कुछ अन्य दूरबीनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
छोटे ग्रहों के वायुमंडलीय अध्ययन हेतु चमकीले तारों के आस-पास छोटी कक्षाओं में गति करते ग्रहों की आवश्यकता होती है, लेकिन ऐसे ग्रहों का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।
L 98-59c और L 98-59d ग्रहों का आकार पृथ्वी के आकार का क्रमशः 1.4 और 1.6 गुना है।
इन ग्रहों के तारे (जिसकी परिक्रमा यह दोनों ग्रह करते है) का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान का लगभग एक तिहाई है तथा सूर्य से इसकी दूरी लगभग 35 प्रकाश वर्ष है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के अनुसार, TESS मिशन कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्नों जैसे कि ‘पृथ्वी की उत्पति कैसे हुई’ और ‘क्या ब्रह्मांड में अन्य ग्रहों पर जीवन संभव हैं’ आदि का उत्तर देने में सहायक हो सकता है।
TESS का लक्ष्य वायुमंडलीय अध्ययन के लिये उपयुक्त चमकीले, छोटे, चट्टानी ग्रहों जो आस-पास के तारों की छोटी कक्षाओं में परिक्रमण करने वाले ग्रहों की एक सूची बनाना है। ऐसे में यह खोज TESS के लिये एक बड़ी उपलब्धि है
वह राज्य सरकार जिसने महिलाओं के रात्रि शिफ्ट में कार्य करने हेतु 1948 के फैक्ट्री अधिनियम में संशोधन को मंज़ूरी दी- गोवा सरकार
हाल ही में वह देश जिसने International Whaling Commission की सदस्यता छोड़ते हुए फिर से व्हेल मछली का शिकार करना शुरू कर दिया है- जापान
भारत ने स्ट्रुम अताका (Strum Ataka) एंटी टैंक मिसाइल की खरीद के लिए जिस देश के साथ 200 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं- रूस
भारत सरकार के जिस विभाग द्वारा त्रिनेत्र तकनीक का परिक्षण किया जा रहा है- भारतीय रेलवे विभाग
भारतीय सेना का प्रथम पर्वतारोहण अभियान, जो 28 जून 2019 को शुरू किया गया - मकालू पर्वत (8485 मीटर).
फाइनेंस एशिया पत्रिका के ‘कंट्री अवार्ड्स फॉर अचीवमेंट 2019’ में भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक - एचडीएफसी बैंक.
मार्च 2019 के अंत में, भारत का बाह्य ऋण - 543 अरब डॉलर (2.6% से बढा).
इस्रो के केंद्रों के अनुसंधान और विकास कार्यों का व्यावसायिक उपयोग करने के लिए नया पूर्ण स्वामित्व वाला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) - न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआयएल).
प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के खिलाफ राज्य की क्षमता बढ़ाने के लिए तयार किया गया कार्यक्रम, जिस में विश्व बैंक पहली बार भारत में किसी राज्य के कार्यक्रम का भागीदार बना है – रेझीलंट केरला प्रोग्राम.
इंडिया मैरिटाइम अवार्ड 2019 में बेस्ट पोर्ट ऑफ़ द इयर (कंटेनराइज्ड)’ यह सम्मान का विजेता - जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी).
अमेज़न ग्लोबल के साथ मिलकर जनजातीय मामलों का मंत्रालय और ट्राइफेड द्वारा 28 जून को चलाया गया अभियान - गो ट्राइबल अभियान.
खर्च किए गए ईंधन को फिर उपयोग में लाने के उद्देश्य से ईंधन के रूप में यूरेनियम और प्लूटोनियम की पुनर्प्राप्ति के लिए भारत के द्वारा अपनाया गया कार्यक्रम – क्लोज्ड फ्युल सायकल.
भारतीय निर्यात संगठनों का संघ (एफआयईओ) के नए अध्यक्ष - शरद कुमार सराफ.
मुंबई उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मराठा समुदाय को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया आरक्षण 16% से घटाकर इतना किया जाएगा - 12-13%
वह राज्य जिसने उपचार के लिए "लोकतन्त्र सेनानियों" को 5 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता की घोषणा की - हरियाणा
भारत की पहली ट्रेन (1837 में मद्रास में चली) - रेड हिल रेलवे.
भारतीय निर्यात संगठनों का संघ (एफआयईओ) का स्थापना वर्ष - 1965.
भारत में सांख्यिकी दिवस इज व्यक्ति की जयंती पर मनाया जाता है - प्रो. पी. सी. महालनोबिस.
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰



ليست هناك تعليقات: